Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मानवता शर्मसार: बहादुरगढ़ में कूड़े के ढेर में पड़ा मिला 3 महीने का भ्रूण, पुलिस खंगाल रही गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड

23

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ शहर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-6 की पहली पुलिया के पास से होकर गुजर रही नहर के नजदीक कूड़े के ढेर में करीब तीन महीने का भ्रूण पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि वहां से गुजर रहे एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की नजर कूड़े के ढेर पर पड़ी, जहां उसे भ्रूण दिखाई दिया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि भ्रूण को वहां फेंकने वाले तक पहुंचा जा सके।

भ्रूण को जांच के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.