Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रोहतक में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, घर में इकलौता था

16

रोहतक : सोनीपत-रोहतक रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मिला जानकारी के अनुसार मृतक जींद जिले के गांव लिजवाना का 23 वर्षीय हिमांशु पुत्र जयवीर है, जो किसी काम से खरखौदा की तरफ गया हुआ था। वापसी पर पाकस्मा मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से गाड़ी में भंयकर आग लग गई। मौके पर आसपास के लोगों ने गाड़ी से हिमांशु को बाहर निकाला और पीजीआई लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हिमांशु फाइनेंस का काम करता था और इकलौता बेटा था, जिसकी एक बड़ी बहन भी है।

आईएमटी थाना एसएचओ बिजेंद्र ने बताया कि पाकस्मा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.