Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मिड-डे-मील वर्करों को राहत, अब से नहीं करना पड़ेगा अतिरिक्त कार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

14

हरियाणा सरकार ने मिड-डे-मील कर्मियों के कामकाज को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। मौलिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब मिड-डे-मील कर्मियों को उनके मूल कार्य के अतिरिक्त कोई और काम नहीं दिया जाएगा। यह आदेश शिक्षा के स्तर पर गुणवत्ता और समान कार्यभार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं। विभाग को समय-समय पर इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं, जिनके निपटारे के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें कि पिछले समय में कई स्थानों पर मिड-डे-मील कर्मियों से सिर्फ भोजन वितरण ही नहीं बल्कि स्कूलों में अन्य प्रशासनिक व सहायक कार्य भी लिया जाता था, जिससे वे अपनी मुख्य जिम्मेदारी जैसे बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन देना, ठीक से नहीं कर पा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि वे इन नियमों की कठोरता से पालन सुनिश्चित करें।

PunjabKesari

शिक्षा विभाग ने यह भी कहा है कि किसी भी शिकायत या कोई अधिकारी मिड-डे-मील कर्मियों से अन्य कार्य लेने का प्रयास करता है, तो उसकी शिकायत संबंधित ज़िला प्रशासन व विभागीय हेल्पलाइन पर दर्ज कराई जा सकती है। यह आदेश प्राथमिक व माध्यमिक स्तर की सभी शिक्षा इकाइयों पर लागू होंगे और विभाग द्वारा नियमित सत्यापन व निरीक्षण भी किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.