Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बैतूल में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया गया जहरीला काढ़ा, दो लोगों की मौत और पांच की हालत गंभी... उम्र के चलते अगला राज्य विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मैसूर ... उत्तर रेलवे के विद्युत विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन, छह मंडलों... गोरखपुर में सड़क हादसे के शिकार हुए 13 वर्षीय छात्र आर्य वर्धन के परिजनों से मिले सीएम योगी आदित्यना... देहरादून के मालसी चिड़ियाघर में सफेद बाघ 'तेजस' के बाड़े का लोकार्पण, सीएम धामी ने पर्यटकों को किया ... मुंबई के भिंडी बाजार स्थित ‘मुसाफिरखाना’ इमारत को तोड़ने की कार्रवाई पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई तत्क... महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर होस्टेस वर्षा तूरकर हत्याकांड का पर्दाफाश, पति के अवैध संबंधों से खफा ... अमरोहा में हसनपुर पुलिस पर गिरी अदालत की गाज, मौजूदा सीओ और तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मि... गोरखपुर में भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 नामजद और 50 अज्ञात पर ... अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद रामपुर में मीडिया से मुखातिब हुए आजम खान, जेल के अनुभवों पर छलका दर...

नगर निगम कार्यालय की लिफ्ट महीनों से बंद, भारी परेशानियों का सामना कर रहे लोग

46

जालंधर: जालंधर नगर निगम के मुख्य कार्यालय में लगी लिफ्ट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हुई है, जिससे आम जनता के साथ-साथ कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य लोग अपने काम करवाने पहुंचते हैं, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें ऊपर स्थित दफ्तरों तक जाने में परेशानी हो रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी खराब लिफ्ट में एक बुजुर्ग व्यक्ति फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इस गंभीर घटना के बावजूद अब तक लिफ्ट को ठीक नहीं कराया गया है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना लिफ्ट के बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए सीढ़ियां चढ़ना लगभग नामुमकिन हो जाता है। इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोगों ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि खराब पड़ी लिफ्ट को तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि आम जनता और निगम कर्मचारियों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस लिफ्ट को पहल के आधार पर ठीक करवाया जाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.