Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर बलात्कार का आरोप: बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भ... 'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया RCF कपूरथला ने रचा इतिहास, बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 LHB ब्रॉड गेज कोचों की पहली ट्रेन तैयार टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शेयर बाजार पर पड़ा भारी असर Vivo X500 सीरीज की लीक डिटेल्स आई सामने: 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 2nm चिपसेट और धांसू डिस्प्ले के साथ ... जानिए क्या है गुरुद्वारा लंगर की पावन परंपरा, जहां एक ही पंगत में मिट जाती हैं जाति, धर्म और अमीरी-ग... आईवीएफ दवाओं से प्रभावित होता है मां का दूध? जानिए IVF डिलीवरी के बाद स्तनपान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्... भोपाल में भारी बारिश का तांडव: बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट के टीले पर फंसे 7 युवक, रेस्क्यू कर बचाई जान ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगा पिछले 6 साल का रिकॉर्ड छतरपुर में पहली ही बारिश में बहा ₹3.66 करोड़ का पुल, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

हिमाचल के सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा: खाई में समाई निजी बस, 8 घरों के बुझे चिराग

32

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है. हरिपुरधार में एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई. हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई. वही कई गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि ये बस शिमला से कुपवी जा रही थी और इसी दौरान हरिपुरधार में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. घटना के समय बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे. फिलहाल मौके पर पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है. बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर के समय ये दर्जनाक हादसा हुआ. श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मरने वाला की संख्या बढ़ने की भी आशंका है. अभी तक करीब 30 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं. पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.