Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तेज रफ्तार वाहन का कहर, जूस पीने गए 6 साल के मासूम की दर्दनाक मौ’त

15

लुधियाना : बेखौफ दौड़ते वाहनों की रफ्तार ने एक और हंसते-खेलते परिवार को मातम में बदल दिया है। गांव डेहलों के रुड़का चौक में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। शिकायतकर्त्ता कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी हरविंदर कौर और 6 वर्षीय बेटे धर्मिंदर सिंह के साथ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। जब वे गांव डेहलों के पास रुड़का चौक पहुंचे तो उन्होंने जूस पीने के लिए अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोकी।

जैसे ही परिवार गाड़ी रोककर खड़ा हुआ, लुधियाना की ओर से आ रही एक सफेद रंग की रिट्ज कार ने लापरवाही और तेज रफ्तार से उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीड़ित की गाड़ी सड़क पर कई बार पलट गई। इस हादसे में परिवार के सभी सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल, राड़ा साहिब में भर्ती कराया गया। करीब एक हफ्ते तक चले जिंदगी और मौत के संघर्ष के बाद देर रात को मासूम धर्मिंदर सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर थाना डेहलों की पुलिस ने मालेरकोटला निवासी आरोपी कार चालक सुनील कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.