Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Shani Ki Mahadasha: शनि की महादशा शुरू होने से पहले मिलते हैं ये 10 संकेत, जानें बचने के अचूक उपाय AI Impact Summit 2026: कब, कहाँ और कौन होगा शामिल? जानें इस मेगा टेक इवेंट की हर छोटी-बड़ी डिटेल। Toll Tax New Rules: अब उतना ही पैसा लगेगा जितनी सड़क बनी! अधूरे एक्सप्रेसवे पर 'लूट' बंद, सरकार का ब... Trump on Iran: "ईरान में सत्ता परिवर्तन जरूरी", राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई शासन को दी सीधी धमकी O Romeo Review: शाहिद का एक्शन और नाना पाटेकर की दहाड़ भी नहीं बचा पाई फिल्म! ये हैं वो 5 बड़ी कमिया... खत्म हुआ करियर, अब लेगा पाकिस्तान से बदला! 151 से नंबर-1 बनने तक की खौफनाक दास्तान Delhi NIA Court: लश्कर आतंकी की मदद करने वालों पर बड़ा फैसला, कोर्ट ने सुनाई 15 साल की कड़ी सजा Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में ... Chhattisgarh Update: तकनीक और विश्वसनीयता का मेल! सीएम साय बोले- जनसेवा को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे रेड... Jaipur News: जयपुर में कैफे ऑपरेटर की बीच सड़क पिटाई, अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला होमगार्डों से हु...

पुर्तगाल भेजने का नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने एक खिलाफ मामला किया दर्ज

1

हाजीपुर: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामला होशियारपुर से सामने आया है। हाजीपुर पुलिस स्टेशन में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि नीलम रानी पत्नी राम कृष्ण निवासी गांव फतेहपुर ने एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक को लिखित शिकायत दी है। नीलम रानी ने बताया कि वरिंदर सिंह पुत्र दिलावर सिंह निवासी गांव जुगियाल ने उसके बेटे सुरिंदर कुमार को पुर्तगाल भेजने के नाम पर 9 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।

इस मामले की जांच डी.एस.पी. मुकेरियां कुलविंदर सिंह विर्क द्वारा की गई। जांच के बाद रिपोर्ट एस.एस.पी. होशियारपुर को भेजी गई। इसके बाद एस.एस.पी. होशियारपुर के आदेशों पर हाजीपुर पुलिस ने वरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.