Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, राजस्थान में गर्मी; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ...

खैरागढ़ के पैटीमेटा गांव में नर कंकाल मिलने से हड़कंप

4

खैरागढ़: जिले के पैलीमेटा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे एक कंकाल मिला. कंकाल दिखाई देने की खबर गांव में तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. गांव में दहशत का माहौल बन गया.

नरकंकाल मिलने से सनसनी

ग्रामीणों के अनुसार पैलीमेटा गांव का ही एक व्यक्ति पिछले डेढ़ महीनों से लापता है. अचानक एक दिन वह गायब हो गया. परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. कंकाल मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों के बीच यह आशंका गहराने लगी है कि यह शव उसी लापता व्यक्ति का हो सकता है.

सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की. पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. इसी दौरान कंकाल के हाथ में मिली अंगूठी से परिजनों ने उसकी पहचान की.

लापता युवक के रूप में हुई पहचान

मोहगांव थाना प्रभारी रोहित रजक ने बताया कि शव की पहचान अनाड़ी धुवे 33 वर्ष के रूप में हुई है. जिसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट थाने में दर्ज थी. वह शराब पीने का आदी थी. जिस जगह यह कंकाल मिला, वहां डेढ़ से 2 महीने पर पहले बांध का पानी भरा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में युवक पानी में गिर गया और फिर उठ नहीं पाया, जिससे उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि कंकाल का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.