Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

खैरागढ़ के पैटीमेटा गांव में नर कंकाल मिलने से हड़कंप

29

खैरागढ़: जिले के पैलीमेटा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे एक कंकाल मिला. कंकाल दिखाई देने की खबर गांव में तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. गांव में दहशत का माहौल बन गया.

नरकंकाल मिलने से सनसनी

ग्रामीणों के अनुसार पैलीमेटा गांव का ही एक व्यक्ति पिछले डेढ़ महीनों से लापता है. अचानक एक दिन वह गायब हो गया. परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. कंकाल मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों के बीच यह आशंका गहराने लगी है कि यह शव उसी लापता व्यक्ति का हो सकता है.

सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की. पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. इसी दौरान कंकाल के हाथ में मिली अंगूठी से परिजनों ने उसकी पहचान की.

लापता युवक के रूप में हुई पहचान

मोहगांव थाना प्रभारी रोहित रजक ने बताया कि शव की पहचान अनाड़ी धुवे 33 वर्ष के रूप में हुई है. जिसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट थाने में दर्ज थी. वह शराब पीने का आदी थी. जिस जगह यह कंकाल मिला, वहां डेढ़ से 2 महीने पर पहले बांध का पानी भरा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में युवक पानी में गिर गया और फिर उठ नहीं पाया, जिससे उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि कंकाल का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.