Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भगवान के घर को भी नहीं बख्शा चोरों ने, चांदी के छत्र व नकदी पर किया हाथ साफ… CCTV खंगाल रही पुलिस

16

रेवाड़ी : बावल थाना क्षेत्र स्थित गांव रायुपुर में बाबा बड़देव मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर कमेटी के अनुसार मंगलवार अल सुबह चोर मंदिर से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के चांदी के छत्र और नकदी चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी रात के समय मंदिर परिसर में बने कमरे में ही सो रहे थे। मंगलवार सुबह गांव का एक व्यक्ति जब मंदिर में माथा टेकने पहुंचा तो उसने एक कमरे की खिड़की टूटी हुई देखी।

इस पर उसने आवाज लगाकर पुजारी को जगाया। पुजारी ने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और मुख्य गेट की कुंडी भी टूटी हुई मिली। मंदिर कमेटी ने बताया कि चोर मंदिर से चांदी के 6 छत्र, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है, तथा मूर्ति के आगे रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तुरंत गांव के सरपंच और बावल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए।

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने पुजारी की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं और बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.