Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

झकझोर देगी नागपुर की ये तस्वीर: घर में जंजीरों से जकड़ा मिला मासूम, अपनों ने ही दी बेड़ियों की सजा

14

महाराष्ट्र के नागपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 12 साल बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. उसे जंजीर से बांधकर रखने की घटना सामने आई. बच्चे को किसी और ने नहीं बल्कि, बच्चे के माता-पिता ने ही जंजीर से बांधकर रखा था. वह रोज काम पर जाते हुए बच्चे को घर की छत पर जंजीर से बांधकर चले जाते थे. यह मामला नागपुर के अजनी पुलिस थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक बच्चे के माता-पिता का कहना था कि उनका बेटा बात नहीं मानता और गलत व्यवहार करता है. इसी वजह से उन्होंने अमानवीय तरीका अपनाते हुए बच्चे को घर की छत पर जंजीर से बांधकर रखना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि माता-पिता काम पर जाते समय बच्चे को छत पर सरियों में जंजीर से बांधकर छोड़ देते थे. इससे बच्चे के हाथ पर निशान भी पड़ गए.

बच्चे को घर से किया गया रेस्क्यू

इस घटना की जानकारी मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला एवं बाल कल्याण विभाग की बाल संरक्षण टीम हरकत में आई. टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया. बच्चे की हालत देख अधिकारियों ने तुरंत उसे संरक्षण में ले लिया. बाल कल्याण टीम की शिकायत के आधार पर अजनी पुलिस थाने में पीड़ित बच्चे के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

छत पर जंजीर से बांधा गया था

महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम जिस समय मौके पर पहुंची तो बच्चे को छत पर लगे सरियों में जंजीर से बांधा हुआ था. बच्चे को एक बाल्टी पर खड़ा किया गया था, जिससे की बच्चा कहीं जा न पाए. बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता उसे रोज इसी तरह से बांधकर मजदूरी करने चले जाते थे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं बाल संरक्षण विभाग बच्चे की काउंसलिंग में जुट गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.