Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली...

पंजाब पुलिस में फेरबदल, थाना प्रमुखों समेत 50 कर्मचारियों का तबादला

23

तरनतारन: जिला एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने नए साल के पहले दिन विभिन्न थाना प्रमुखों समेत 50 पुलिस कर्मियों का तबादला करने का आदेश जारी किया है।गौरतलब है कि लंबे समय से चुनाव सेल में तैनात इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह को गोइंदवाल साहिब थाने का प्रमुख, सब-इंस्पैक्टर राजकुमार को चोहला साहिब, सब-इंस्पैक्टर अवतार सिंह को खेमकरण थाने का प्रमुख और सब इंस्पैक्टर बलजिंदर सिंह को सराय अमानत खां थाने का प्रमुख नियुक्त किया है।

जिले के एस.एस.पी. सुरिंद्र लांबा की तरफ से गुरुवार सुबह जारी लिस्ट में इंस्पैक्टर, सब-इंस्पैक्टर, ए.एस.आई., हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत कुल 50 पुलिस कर्मचारियों को जिले में इधर से उधर किया जाना है। इस जारी लिस्ट में इलैक्शन सेल में तैनात इंस्पैक्टर प्रभजीत सिंह को गोइंदवाल साहिब थाने का प्रभारी ,सब-इंस्पैक्टर राज कुमार को चोहला साहिब थाने का प्रभारी, सब-इंस्पैक्टर अवतार सिंह सोना को खेमकरण थाने का प्रभारी, सब-इंस्पैक्टर बलजिंदर सिंह को सराय अमानत खां थाने का प्रभारी, सब-इंस्पैक्टर बलबीर सिंह को हरिके थाने का प्रभारी और सब-इंस्पैक्टर बलराज सिंह को वल्टोहा थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह थाना चोहला साहिब के प्रभारी सब-इंस्पैक्टर बलजिंदर सिंह को पुलिस लाइन, थाना हरिके के प्रभारी सब-इंस्पैक्टर बलराज सिंह को सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन, पुलिस लाइन में तैनात सब-इंस्पैक्टर बलजीत कौर को सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन भेजा गया है। पुलिस चौकी फतेहाबाद के इंचार्ज ए.एस.आई. हरजिंदर सिंह को इसी चौकी में तैनात किया गया है, जबकि उनकी जगह इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह को इसी चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात ए.एस.आई. जसप्रीत सिंह को थाना सरहाली, ए.एस.आई. दिलबाग सिंह को थाना सिटी पट्टी, ए.एस.आई. गुरमीत सिंह को थाना वैरोवाल, ए.एस.आई. अमरजीत सिंह को थाना झबाल, हैड-कांस्टेबल सुखबीर सिंह को थाना सदर तरनतारन, हैड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को थाना सदर पट्टी, हैड कांस्टेबल अर्शदीप सिंह को मुख्य मुंशी थाना सरहाली नियुक्त किया गया है। इसी तरह, पुलिस स्टेशन सिटी तरनतारन में तैनात ए.एस.आई. मनजिंदर सिंह को पुलिस स्टेशन वैरोवाल, हेड कांस्टेबल अमनजीत सिंह को पुलिस स्टेशन सिटी तरनतारन से पुलिस स्टेशन वैरोवाल, हैड कांस्टैबल अंग्रेज सिंह को पुलिस स्टेशन हरिके से मुख्य मुंशी और ए.एस.आई. सुखबीर कौर को पुलिस स्टेशन गोइंदवाल साहिब से पुलिस स्टेशन सिटी तरनतारन में तैनात किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.