Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

फेसबुक दोस्ती से साइबर ठगी, अमेरिका से गिफ्ट भेजने का लालच… डाक कर्मी से ढाई लाख की ठगी

5

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के झांसा क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्ती कर साइबर ठगों ने एक डाक कर्मी को झांसे में लेकर करीब ढाई लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने अमेरिका से गिफ्ट भेजने का लालच देकर कस्टम ड्यूटी, टैक्स और जुर्माने के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। मामले की शिकायत पर साइबर थाना कुरुक्षेत्र में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित डाकपाल ने बताया कि करीब दो माह पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती ‘डॉ. इवान’ नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को अमेरिकी नागरिक बताया। बातचीत व्हाट्सएप पर शुरू हुई। 24 दिसंबर को आरोपी ने भारत आने और महंगे गिफ्ट लाने का दावा किया। उसी शाम एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट की अधिकारी बताते हुए कहा कि इवान भारी मात्रा में डॉलर और कीमती गिफ्ट लेकर आया है, जिनकी कस्टम क्लियरेंस के लिए शुल्क देना होगा।

पहले चरण में 55 हजार रुपये कस्टम चार्ज के नाम पर ट्रांसफर करवाए गए। इसके बाद अतिरिक्त डॉलर पर 1.90 लाख रुपये टैक्स और फिर अंतरराष्ट्रीय करेंसी के नाम पर आईएमएफ फाइन के तौर पर 2.40 लाख रुपये मांग लिए गए। लगातार बढ़ती मांग और कॉल बंद होने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित ने परिजनों से चर्चा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि बैंक खातों और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की बातों में न आएं और किसी भी तरह के कस्टम, टैक्स या गिफ्ट के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.