Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मस्क का Grok बना ‘अश्लीलता’ की मशीन? महिलाओं की Deepfake तस्वीरों पर दिग्गज सांसद ने घेरा”

24

AI जितना फायदेमंद है, उससे ज्यादा घातक है. बहुत से लोगों को Artifical Intelligence किसी वरदान से कम नहीं लगता लेकिन इसका खौफनाक चेहरा भी है जो आपकी प्राइवेसी की धज्जियां उड़ाकर आपको मुसीबत में भी डाल सकता है. Elon Musk के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर एक ऐसा ट्रेंड देखने को मिला है जिसने हड़कंप मचा दिया है. दरअसल, X पर Grok AI का इस्तेमाल कर लोग आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरें बनवा रहे हैं जो किसी भी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचा सकती है.

AI के दुरुपयोग से न केवल नैतिकता पर सवाल उठता है, बल्कि हम सभी को ये सोचने पर भी मजबूर करता है कि प्राइवेसी, खासकर कि हमारी तस्वीरें कितनी सुरक्षित है? एआई के आने के बाद टेक्नोलॉजी अब धीरे-धीरे एक ऐसे हथियार में तब्दील होती जा रही है, जिससे बहुत ही आसानी से किसी की भी छवि को धूमिल किया जा सकता है. RS (राज्य सभा) MP प्रियंका चतुर्वेदी ने हाल ही में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट का इस्तेमाल कर महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने अश्विनी वैष्णव को लिखे लेटर में कही ये बातें

प्रियंका चतुर्वेदी ने इस तरह की हरकत को महिलाओं की प्राइवेसी का उल्लंघन बताया, साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है. प्रियंका चतुर्वेदी ने अश्विनी वैष्णव को लिखे लेटर में कहा कि मैं आपका ध्यान सोशल मीडिया, खासकर X पर सामने आए एक नए ट्रेंड की ओर दिलाना चाहती हूं, जिसमें AI ग्रोक फीचर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. पुरुष फेक अकाउंट बनाकर महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और ग्रोक को ऐसे प्रॉम्प्ट दे रहे हैं जिससे उनके कपड़े कम दिखें. यह सिर्फ फेक अकाउंट से तस्वीरें शेयर करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन महिलाओं को भी टारगेट किया जा रहा है जो अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं. यह बिल्कुल गलत है और AI का दुरुपयोग है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए AI टूल्स में सुरक्षा उपाय लागू करने का भी आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उसके फायदों का स्वागत करता है, लेकिन महिलाओं को टारगेट करने वाले अपमानजनक कंटेंट के प्रसार को बर्दाश्त नहीं करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.