Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कुरुक्षेत्र NH-44 पर दर्दनाक हादसा: बस ने युवक को कुचला, चंडीगढ़ PGI में तोड़ा दम

7

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली–चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार से टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने युवक के सिर को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने चंडीगढ़ PGI में इलाज के दौरान नए साल के दिन दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान अंशुल कुमार, निवासी गांव उमरी के रूप में हुई है। अंशुल इंद्री रोड स्थित एक रबड़ फैक्ट्री में काम करता था और कुछ महीने पहले ही नौकरी पर लगा था। वह अपने दो भाइयों अंकित (16) और अजय (14) में सबसे बड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 27 दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे अंशुल अपने साथी प्रदीप, निवासी बैरिया जिला चंपारण (बिहार) के साथ बाइक पर इंद्री से पिपली की ओर जा रहा था। उमरी चौक की पुलिया के पास आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक कार के पीछे जा भिड़ी। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान उमरी चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही प्राइवेट बस ने अंशुल के सिर को कुचल दिया। घायल अंशुल को पहले सेक्टर-2 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे मेट्रो अस्पताल और फिर PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन नए साल के दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उमरी निवासी कर्ण ने बताया कि अंशुल अपने मामा संत राम के पास रहता था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.