Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...

नूंह : नूंह शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला ने बीती रात करीब 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर उसके साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर डायल-112 टीम और नूंह शहर थाना प्रभारी महिला के घर पहुंचे और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने महिला को थाने आकर लिखित शिकायत देने को कहा, लेकिन वह सुबह थाने नहीं पहुंची। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन और गांव के कई मौजिज लोग नूंह शहर थाने पहुंचे और महिला का इंतजार करते रहे, लेकिन वह शिकायत दर्ज कराने नहीं आई। इसके बाद परिजन काफी चिंतित हो गए। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे पीड़िता और उसके पति से फोन पर बात हुई थी। महिला ने कहा था कि वह बच्चों को छोड़कर जल्द थाने पहुंचेगी, लेकिन कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह थाने नहीं पहुंची। पीड़िता के पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को शिकायत दर्ज कराने से पहले ही किसी ने रास्ते से उठा लिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला के साथ किसने और क्या किया। परिवार ने पुलिस से महिला को जल्द तलाशने की मांग की है। नूंह शहर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस रात करीब 2 बजे सूचना मिलने पर महिला के पास पहुंची थी और उसके बयान दर्ज किए गए थे। महिला ने सुबह थाने आने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं आई। कई बार फोन करने के बावजूद उसका मोबाइल बंद आ रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से भी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

31

अंबाला : जेजेपी प्रमुख अजय सिंह चौटाला ने हाल ही में एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि शासकों को गाड़ी से खींच कर सड़कों पर दौड़ा कर पीटने का काम करना पड़ेगा और इनको देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा, जिस पर पलटवार करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अजय चौटाला के बयान का यह मतलब लग रहा है कि उनको हिंदुस्तान के लोकतंत्र में विश्वास नहीं रहा उनको अपनी राजनीतिक पार्टी में भरोसा नहीं रहा। इसलिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं कि उनके बस का कुछ नहीं रहा है अब और दूसरों को भड़का रहे हैं।

वहीं IPL में शाहरुख खान की टीम KKR के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया है जिसको लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश जो कुछ हमारे साथ कर रहा है रोजाना हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें आ रही है। ऐसे देश के साथ हमें किसी भी प्रकार का संबंध नहीं नहीं रखना चाहिए अगर कुछ लोगों ने वहां के खिलाड़ियों को खरीदा है इसका मतलब उनकी पैसे से मदद की है और यह बहुत गलत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.