Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

2025 में 7480 बेटियों व कोख में मरने से बचाया, 2015 से लेकर अब तक 65,704 बेटियों को बचाया

26

चंडीगढ़:  हरियाणा ने लिंगानुपात में लंबी छलांग लगाई है। साल 2025 में हरियाणा का लिंगानुपात 923 रिकॉर्ड किया गया है। साल 2024 में लिंगानुपात 910 रिकॉर्ड किया गया था, ऐसे में आठ साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। यह मौका हरियाणा की स्थापना होने के बाद दूसरी बार आया है जब लिंगानुपात 923 दर्ज किया गया है। इससे पहले 2019 में भी 923 का आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल 7480 बेटियों को कोख में मरने से बचा लिया गया है। 2015 से लेकर अब तक 65,704 बेटियों को बचाया गया है। लिंगानुपात में सबसे बेहतर प्रदर्शन पंचकूला का रहा जहां लिंगानुपात 971 दर्ज किया गया, जबकि 2025 में 915 था। यानी 56 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के कंसलटेंट जीएल सिंघल ने बताया कि यह एक बड़ी कामयाबी है और यह सब टीम वर्क की वजह से ही संभव हो सका है। इस अभियान के लिए राज्य सरकार ने पहली बार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गठित की। एसटीएफ ने हर उस बिंदुओं पर शिकंजा कसा, जो लिंगानुपात को गिराने में अहम कड़ी साबित हो रही थी।

स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल के नेतृत्व में गठित एसटीएफ में स्वास्थ्य, महिला व बाल विकास, पुलिस, अभियोजन, चिकित्सा विभाग के अधिकारी शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2024 में एक भी जिले का लिंगानुपात 950 से ऊपर नहीं था। पिछले साल यमुनानगर का सबसे उच्च स्तर पर 939 था जबकि इस बार तीन जिलों का लिंगानुपात 950 से ज्यादा गया है। इसमें पंचकूला का 971, फतेहाबाद का 961 और पानीपत का 951 है।हालांकि इस बार जींद व सोनीपत में पिछले साल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। जींद में एक अंक व सोनीपत में सात अंक की गिरावट दर्ज की गई है। इस बार गर्भपात से संबंधित 154 रेड की गई जिसके तहत 41 केमिस्ट शॉप व 395 गर्भपात केंद्र बंद कराए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.