Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर आरोप, कहा- विदेश जाते ही देश को करते हैं बदनाम

3

गिरिडीह: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र की किसी भी योजना या नीति का विरोध देश के अंदर होना चाहिए या फिर विदेश में? केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो देश की आलोचना करने लगते हैं, जो निश्चित तौर पर देश को कमजोर करने की कोशिश है.

राहुल गांधी को हो चुकी है हर योजना की निंदा करने की आदत: बीजेपी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार जब भी बेहतर योजना लाती है तो राहुल गांधी उसकी आलोचना करने में जुट जाते हैं. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब सत्ता में थे और उनकी सरकार केंद्र में थी तब भी राहुल गांधी इसी आदत से मजबूर थे. देश की बात देश के अंदर होनी चाहिए.

इसके बाद बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी नेता प्रतिपक्ष हुआ करते थे, तो देश के अंदर जितनी बात बोलते थे उतना वे देश के बाहर नहीं बोलते थे. केंद्रीय ने आगे बताया कि हम भारतीय हैं और हमें तो इतना ध्यान रखना चाहिए कि हमें देश के अंदर क्या बोलना है और विदेश में क्या बोलना है?

वी.बी. जी. राम जी. विधेयक पर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 के माध्यम से 125 दिन रोजगार की गारंटी सरकार दे रही है. किसानों के लिए इस योजना में अलग से व्यवस्था की गई है. यहां गांव के लोग ही तय करेंगे कि किस योजना का चयन करना है. केंद्रीय मंत्री ने पूरी योजना का विवरण देते हुए बताया कि इस योजना में काम करने वाले कर्मियों का भी पूरा ध्यान रखा गया है. निश्चित तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी का उद्देश्य हर लोगों को रोजगार से जोड़ना है.

4 जनवरी को होगा खेल महोत्सव का समापन

केंद्रीय मंत्री ने सांसद खेल महोत्सव का भी उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं की फिटनेस और खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. सभी सांसदों द्वारा इसका आयोजन किया गया है और 4 तारीख को कोडरमा में खेल महोत्सव का समापन होगा. इस मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, मुकेश जालान, दिलीप वर्मा, संदीप डंगाचच, उषा देवी समेत कई नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.