Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

VB-G RAM G पर सियासत तेज, कांग्रेस के आंदोलन को निष्प्रभावी बनाने जनता के बीच जाएगी बीजेपी

20

रांची: मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) बिल, 2025’ किया गया है. नए प्रावधानों के तहत काम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं और भुगतान हर हफ्ते करने का नियम लागू किया गया है.

इधर, मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष इस योजना से महात्मा गांधी के नाम हटाए जाने पर आपत्ति जता रहा है और राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा कर चुका है. इसका जवाब देने के लिए भाजपा ने जनता के बीच जाने का फैसला लिया है.

प्रदेश भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के पेट में इतनी दर्द क्यों हो रही है, यह समझ से परे है. प्रदेश भाजपा ने इसका मुकाबला करने के लिए हर मंडल में 8-10 जनवरी तक गोष्ठी और सभा आयोजित कर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हम जनता को बताएंगे कि नए रूप में आई मनरेगा से मजदूरों को कितना लाभ मिलेगा.

मनरेगा में था भ्रष्टाचार का बोलबाला, अब लगेगी रोक: आदित्य साहू

भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार का बोलबाला जगजाहिर है. नए कानून से न केवल भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी, बल्कि मजदूरों को समय पर राशि मिलेगी. साल के दो महीने उन्हें काम नहीं करना पड़ेगा, फिर भी राशि मिलती रहेगी. उन्होंने कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जो सफल नहीं होगा.

आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस को ‘जी राम जी’ नाम से आपत्ति होना उनकी मानसिकता को दर्शाता है. जनता को गुमराह करने में कांग्रेस को पीएचडी हासिल है. हम सभी ने देखा है कि मनरेगा भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बन गया था, विशेषकर झारखंड में तो लूट की मिसाल कायम हो गई. हालत यह है कि पड़ोसी जिले खूंटी में इस मामले में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा. साल 2024-25 में मनरेगा में 193.67 करोड़ के गबन का मामला सामने आया है. फर्जी बिल और कागजों के आधार पर बड़ी राशि का गबन किया गया. ऐसे में यह नया कानून इन सभी गड़बड़ियों को रोकने का काम करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.