Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नए साल से पहले की आखिरी शाम, जश्न मनाने के लिए बस्तर के पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़

22

बस्तर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर की पहचान अब बदल रही है. लगातार बड़े नक्सल ऑपरेशन और नक्सलियों के लगातार सरेंडर से अब यहां नक्सली बैकुफट पर हैं. लोगों में नक्सली हिंसा की दहशत भी अब धीरे धीरे खत्म होने की कगार पर है. कभी बम, बारूद और हिंसा की वजह से चर्चा में रहा बस्तर अब पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी बना रहा है. यही वजह है कि साल 2025 में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बस्तर का रूख किया. अब नए साल के जश्न के साथ ही बस्तर संभाग में पर्यटन की रौनक चरम पर है. पिछले एक सप्ताह से बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है.

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद

बस्तर पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए हैं. बस्तर ASP माहेश्वर नाग ने बताया कि सभी पर्यटन स्थलों के थाना प्रभारियों के साथ विशेष बैठक की गई है. पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हर पर्यटन स्थल पर आने वाले पर्यटकों की पूरी जानकारी ली जाएगी.

बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

  • धुड़मारास
  • चित्रकोट जलप्रपात
  • तीरथगढ़ जलप्रपात
  • मेन्द्री घुमर जलप्रपात
  • नारायणपाल मंदिर
  • कोटमसर गुफा
  • कैलाश गुफा
  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

होटल, लॉज और रिसार्ट बुक

पर्यटकों की भीड़ की वजह से बस्तर के होटल, रिसॉर्ट और होम-स्टे की पहले से ही बुकिंग पैक है. बस्तर ASP माहेश्वर नाग ने बताया कि होटल, रिसोर्ट व होम स्टे में आने वाले लोगों की जानकारी ली जा रही है. संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

विशेष सुरक्षा इंतजाम

ASP माहेश्वर नाग ने बताया कि जलप्रपात में किसी भी हादसे से बचाव के लिए होम गार्ड के जवानों को लाइफ जैकेट के साथ तैनात किया गया है. पुलिस का उद्देश्य है कि नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटक सुरक्षित माहौल में बिना किसी परेशानी के बस्तर की खूबसूरती का आनंद ले सकें.

कहां कहां से आ रहे पर्यटक

बस्तर घूमने के लिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. होटल कारोबारियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि एक बार फिर बस्तर, पर्यटकों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बनकर उभरा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.