Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग... Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ...

डेयरी कंपनी के खिलाफ बेमेतरा में लामबंद हुआ यादव समाज, जानिए, क्यों है नाराजगी

3

बेमेतरा: यादव ठेठवार समाज के युवा प्रकोष्ठ जिला इकाई ने, सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. यादव समाज ने कहा कि डयेरी चलाने वाली कंपनी उनके खिलाफ साजिश कर रही है. उनके खुले दूध को गुणवत्ता के मामले में कम बताया जा रहा है. वहीं कंपनी की ओर से प्रचार किया जा रहा है कि खुले दूध का इस्तेमाल ठीक नहीं होता है. यादव समाज का कहना है कि इस तरह के भ्रामक प्रचार पर रोक लगनी चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. यादव समाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कंपनी माफी नहीं मांगती है तो हम उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे. अपनी मांगों से समर्थन में यादव समाज ने एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन के नाम तहसीलदार को सौंपा.

यादव समाज का प्रदर्शन

किसानों का कहना था कि भ्रामक प्रचार के चलते उनके दूध की बिक्री पर असर पड़ सकता है. उनका कहना था कि उनके पूर्वज भी इसी व्यवसाय से जुड़े रहे हैं. वो सस्ते दामों पर अच्छी क्वालिटी का दूध लोगों को सालों से उपलब्ध करा रहे हैं. लेकिन कंपनी के द्वारा उनके खुले दूध को खतरनाक बताया जा रहा है. यादव समाज के लोगों ने कहा कि वो साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं. अपने मवेशियों को साफ सुथरे जगह पर रखते हैं. यादव समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से ये कहा जा रहा है कि खुला दूध अच्छा नहीं होता है. यादव समाज का आरोप है कि अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए कंपनी गलत तरीके अपना रही है, जिसपर रोक लगनी चाहिए.

हमारा समाज लंबे वक्त से दूध के व्यवसाय से जुड़ा रहा है. हम लोग ईमानदारी से अपना काम करते हैं. लेकिन हमें झूठा बताने की कोशिश की जा रही है. अगर हमारी शिकायतों पर एक्शन नहीं लिया जाता है तो हम आगे भी आंदोलन करेंगे: भागीरथी यादव, यादव समाज के सदस्य

हमारा समाज सालों से दूध बेचने का काम करता आ रहा है. हम साफ सफाई के साथ अपना काम करते हैं. लेकिन भ्रामक प्रचार के जरिए हमारे दूध को गुणवत्ताहीन दूध बताकर हमारे व्यवसाय को प्रभावित किया जा रहा है. हम किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करता है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे: पुरुषोत्तम यादव, यादव समाज के सदस्य

यादव समाज से जुड़े लोग आज आए हैं, अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन भी कलेक्टर के नाम दिया है. इनका कहना है कि एक कंपनी के द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है. जिससे इनके व्यवसाय की और इनकी बदनामी हो रही है. हम दोनों लोगों को पक्ष देंखेंगे: राजाराम लहरी, तहसीलदार, बेमेतरा

ठेठवार समाज की चेतावनी

बेमेतरा कलेक्ट्रेट पहुंचे भागीरथी यादव ने कहा, डेयरी वाले हम यादवों से ही दूध लेते हैं और केमिकल डालकर दूध बेचते हैं. हमारे पूर्वज सैकड़ों वर्षों से लोगों को दूध पिलाते आ रहे हैं. यदि शुद्धता की बात है तो डेयरी वाले अपने स्वच्छता का पहले प्रमाण पेश करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.