Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

सनातन धर्म का बीजेपी ने ठेका लिया है, पंडित धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा चंदा लेना बंद करें: भूपेश बघेल

23

बिलासपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बिलासपुर के लिंगियाडीह पहुंचे बघेल ने कहा कि सरकारी विमान से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को बुलाया जा रहा है, क्या से सही है.

धीरेंद्र शास्त्री जी को समझ नहीं है. भगवान राम को लेकर भी वे पहले विवादित बयान दे चुके हैं. छत्तीसगढ़ में कई ऐसे साधु-संत हैं जो धर्म और आध्यात्म में गहरी समझ रखते हैं. ये बाबा चाहें तो उनसे शास्त्रार्थ कर लें: भूपेश बघेल, पूर्व सीएम

बघेल के निशाने पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा

बघेल ने कहा कि सरकारी पैसों का दुरुपयोग हो रहा है, जनता के पैसों को बर्बाद किया जा रहा है. भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि हम न तो धर्म के खिलाफ हैं न बाबाओं के खिलाफ हैं. हम बस ये चाहते हैं कि ये अंधविश्वास फैलाना बंद कर दें. बघेल ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चंदा लेना बंद कर दें.

एक लोटा जल से सारी समस्याओं का समाधान निकालने की बात करने वाले लोग अंधविश्वास फैला रहे हैं. मैं भी इनके साथ गया हूं. लेकिन ये बात मुझे समझ में आ गई कि ये लोग अंधविश्वास फैला रहे हैं. मैं आपसे कहता हूं कि क्या टोटकों से समस्याओं का समाधान निकल सकते हैं. आप ही बताएं. सरकारी धन और हवाई जहाज का दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है: भूपेश बघेल, पूर्व सीएम

तमनार की घटना पर सरकार को कोसा

भूपेश बघेल ने कहा कि रायगढ़ के तमनार में जो कुछ भी हुआ रोका जा सकता था. लेकिन शासन में बैठे हुए लोग और सरकारी अफसर विवादों को खत्म करना ही नहीं चाहते, धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ बैठकर बात करने तक को तैयार नहीं हैं. भूपेश बघेल ने कहा कि जब शासन प्रशासन लोगों की बात सुनेगी तो विवादों का हल निकलेगा. बघेल ने कहा कि सरकार और उसके अफसर जबरन फैसला लागू करना चाहते हैं. भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम अरुण साव पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा, उनको अभी बहुत कुछ सीखने की जरुरत है.

आंदोलनकारियों को जबरन जेल में ठूंसा गया और उनके साथ मारपीट की गई, जिससे आक्रोश बढ़ा. अगर सरकार समय रहते आंदोलनकारियों से बातचीत करती, तो हालात इतने बिगड़ते नहीं. लेकिन सरकार बातचीत करना ही नहीं चाहती: भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

लिंगियाडीह के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए बघेल

लिंगियाडीह इलाके में नगर निगम के द्वारा की जा रही कार्रवाई का भी भूपेश बघेल ने विरोध किया. भूपेश बघेल ने कहा कि पहले सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को हटाया गया. जब उस दुख से स्थानीय उबरे तो अब उनको पार्क के नाम पर हटाने की कोशिश की जा रही है. बघेल ने कहा कि कई लोग यहां पर 50 से 60 सालों से रह रहे हैं, लोगों के पास जमीन का पट्टा है. बावजूद इसके लोगों को हटाने की साजिश की जा रही है. बघेल ने कहा कि अफसरों को ये समझना होगा कि लोगों को हटाने के बजाए उनको बसाने की कोशिश की जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.