Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खाटू श्याम दर्शन को निकले दोस्तों के साथ हुआ भयानक हादसा, 2 की मौके पर मौत…

22

रेवाड़ी: दिल्ली–जयपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ओढ़ी गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ईको कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका एक पहिया उखड़कर दूर जा गिरा। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के गांव कालाका निवासी पवन (30), प्रवीण (25), विक्रम और पवन का भांजा कपिल रविवार रात ईको कार में सवार होकर राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। यात्रा शुरू होने के कुछ ही समय बाद ओढ़ी गांव के पास सामने से आए ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान कार के आगे बैठे पवन और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पवन और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया, जबकि विक्रम की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है। कपिल का इलाज रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में जारी है।

पुलिस के अनुसार मृतक पवन ने लोन पर ईको वैन ली थी, जिसे गांव के स्कूल में किराए पर लगाया गया था। पवन के दो बेटे हैं, जिनमें छोटे बेटे का जन्म हाल ही में हुआ है और अभी उसका कुआं पूजन भी नहीं हो पाया था। वहीं प्रवीण चार बेटियों का पिता था और गांव में ही छोटा-मोटा काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बावल थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव कालाका में शोक की लहर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.