Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

अगले माह फिर होगी G 20 की बैठक इन मुद्दों पर की जाएगी चर्चा

41

 खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में एक बार फिर G 20 देशों की बैठक सितंबर माह में होने जा रही है। G 20 बैठक को लेकर खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में दिल्ली से आए फाइनेंस ज्वाइंट सेक्रेट्री और भारत सरकार के डिप्टी डारेक्टर के अधिकारियों के साथ जिले के कलेक्टर संदीप जीआर सहित जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है।जिसमें आगामी जी-20 की बैठक को सफल बनाने के लिए मंथन हुआ और दिशा निर्देश दिए गए।

इन्वेस्टर और आर्थिक सहयोग होगा विषय

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जी-20 बैठक का विषय इन्वेस्टर और आर्थिक सहयोग पर आधारित होगा जिसमें विभिन्न देशों के मिनिस्ट्री स्तर तक के डेलीगेट शामिल होंगे।

बैठक में शामिल एमपीटी के रीजनल मैनेजर एमएसराणा के अनुसार डेलिगेशन 20 सितंबर को आएंगे और 23 सितंबर को वापस रवाना होंगे। बैठक 22 और 23 सितंबर को कन्वेंशन सेंटर में होगी। गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी माह में जी-20 देशों की संस्कृति से संबंधित बैठक हो चुकी है, जिसमें खजुराहो को आकर्षक ढंग से चमकाया गया था।

पहली बैठक में 20 देशों के प्रतिनिधि हुए थे शामिल

कुछ माह पहले जी-20 सम्मेलन हुआ था, जिसमें 20 देशों के लगभग 65 से अधिक डेलिगेट्स सम्मिलित हुए थे। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए चौराहों और फुटपार्थों को सजाया गया गया था। खजुराहो में सैकड़ों खजूर के पेड़ लगाए गए थे। जिन्हें हरा भरा रखने का प्रयास नगर परिषद कर रही है।

पार्किंग और फुटपाथ का हो चुका है निर्माण

जी-20 बैठक के दौरान ननोरा तालाब का गहरीकरण, घाटों का निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम किया गया था। जी-20 बैठक को देखते हुए विशाल पार्किंग और फुटपाथ का निर्माण भी किया जा चुका है।

भारत कर रहा जी 20 की अध्‍यक्षता

गौरतलब है कि भारत को इस साल जी 20 देशों की अध्‍यक्षता मिली है। इसको लेकर अलग-अलग शहरों में बैठकों का दौर जारी है। जी 20 की अंतिम बैठक दिल्‍ली में आयोजित की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.