Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...

बिग बॉस से निकलकर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी मनीषा रानी बड़ी फिल्मों का मिला ऑफर

90

बिग बाॅस के घर में अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से हर किसी का दिल जीतने वाली मनीषा रानी के आज लाखों दीवाने हैं। लोगों को मनीषा का हर अंदाज काफी पसंद आता है। खासकर मनीषा के बात करने के तरीके की दर्शक बेहद तारीफ करते हैं। मनीषा की कॉमेडी और पॉजिटिव एनर्जी से बिग बॉस कंटेस्टेंट भी इंप्रेस रहते हैं। बता दें कि मनीषा ने टिक टॉक से लेकर बिग बाॅस तक का सफर तय किया है। मनीषा का फेम तक का सफर काफी स्ट्रगल भरा रहा है। हालांकि, अब मनीषा इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं, उन्हें की फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं।

काफी मुश्किलों के बाद मिली है फेम

मनीषा रानी की आर्थिक स्थिति कभी काफी खराब हुआ करती थी। परिवार की हालत को संभालने के लिए उनके पिता मनोज कुमार ने कड़ी मेहनत की है। मनीषा ने आज अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अलग पहचान बना रही हैं। बिग बाॅस ओटीटी 2 में आने के बाद से मनीषा को काफी फेम मिली है। इतना ही नहीं, मनीषा को पांच फिल्मों के ऑफर भी आए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे शुरू से एक्टिंग और डांस की शौकीन रही हैं। टिक टॉक बंद होने पर वे काफी रोई थीं। जिसके बाद एक ऐप की तरफ से उनसे बाॅन्ड साइन करवाया गया था। जिसमें उन्हें 3-5 लाख देने की बात कही गई थी।

मनीषा को मिले पांच फिल्मों के ऑफर

बाद में मनीषा के हाथ से ये मौका भी छिन गया है। मनीषा ने कड़ी मेहनत की, वे कई बार गिर कर उठी हैं। मनीषा रानी को अब तक पांच फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। शो से निकलते ही उनके पास कई सारी फिल्मों के प्रोजेक्ट्स होंगे। इसके अलावा मनीषा एक एनजीओ से भी जुड़ी हैं। वहीं, बिग बाॅस ओटीटी के फिनाले की बात करें, तो इस बार शो का फिनाले वीकेंड पर नहीं, बल्कि सोमवार को होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के कारण बिग बाॅस ओटीटी के मेकर्स ने फिनाले को एक दिन आगे पोस्टपोन कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.