Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो सड़क हादसे, रेलवे कर्मचारी और बुजुर्ग की मौत Dhamtari News: अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धरना, रात में गायब मिले डॉक्टर नक्सलगढ़ में AI क्रांति: सुकमा के बच्चे अब सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक Crime News: मंदिर जाते समय महिला पर कटर से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने आदतन अपराधी को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, पंडरी इलाके का मामला Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब...

बीजेपी की तारीफ पर भड़की कांग्रेस नेत्री, दिग्विजय सिंह पर पार्टी के अपमान का लगाया आरोप

3

छतरपुर: पीसीसी सचिव निधि चतुर्वेदी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए हैं. निधि चतुर्वेदी ने यह पोस्ट दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए एक पोस्ट के विरोध स्वरूप जारी किया है. जिसमें दिग्विजय सिंह ने आरएसएस और बीजेपी की तारीफ की है. जिसके बाद पीसीसी चीफ ने अपनी पार्टी के आलाकमान से कार्रवाई की भी मांग की है.

दिग्विजय के पोस्ट को बताया पार्टी के खिलाफ

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए पोस्ट को कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बताते हुए, पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी और पीसीसी सचिव निधि चतुर्वेदी ने इसे अपनी पार्टी का अपमान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी देश की समस्याओं मनरेगा, एसआईआर, वोट चोरी जैसे मुद्दा उठा रही है, जो जनहित में है. लेकिन दिग्विजय सिंह इस तरह के पोस्ट से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर कर रहे हैं.”

कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का आरोप

निधि चतुर्वेदी ने आगे कहा, “यदि वे अपनी विपक्षी पार्टी से कुछ सीखना चाहते हैं, तो ठीक है. ये उनका निजी ओपिनियन हो सकता है, लेकिन उन्हें इस तरह सोशल मीडिया पर सार्वजनिक नहीं करना चाहिए.” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “अपनी विपक्षी पार्टी से ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं सीखनी चाहिए. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता होने के नाते उनकी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे पार्टी के वैचारिक संघर्ष को धार देते, न कि विपक्षी खेमे का गुणगान कर अपने ही कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ते.”

पूर्व सीएम की पोस्ट को बताया एक प्रमाण

इस पर छतरपुर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे कहते हैं कि “अब तो यह कांग्रेस भी मान चुकी है कि बीजेपी और संगठन सही दिशा में काम कर रहे हैं. जिसका प्रमाण खुद पूर्व कांग्रेस सीएम दिग्विजय सिंह ने पोस्ट कर लिखा.

दिग्विजय सिंह ने लिखा फर्श पर बैठ कार्यकर्ता बना पीएम

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीते दिन नरेंद्र मोदी और कृष्ण लाल आडवाणी की पुरानी फोटो शेयर कर लिखा है कि ‘बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयं सेवक व जनसंघ बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संगठन की शक्ति है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.