Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संपत सिंह की वापसी से इनेलो में बदलेंगे समीकरण, INLD ने बनाई ये रणनीति…

6

फतेहाबाद: जिले में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की दिशा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी नेतृत्व वरिष्ठ नेता संपत सिंह के लंबे राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में मजबूत जनाधार को देखते हुए फतेहाबाद में फिर से उतारने की तैयारी में है ताकि आगामी राजनीतिक समीकरणों में पार्टी को मजबूती मिल सके।

इनेलो ने साफ किया चार जनवरी को फतेहाबाद में इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी और इसमें संपत सिंह का अभिनंदन किया जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने यहां से सुनैना चौटाला को चुनावी मैदान में उतारा था।

चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी विधानसभा में सक्रिय रही हैं लेकिन संपत की फतेहाबाद में इंट्री के बाद से माना जा रहा है कि सुनैना को पार्टी किसी और क्षेत्र में जिम्मा दे सकती है। संपत सिंह फतेहाबाद की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। बंसीलाल सरकार में फतेहाबाद उपचुनाव को जीतकर वो सरकार के खिलाफ चुनाव जीतने वाले चुनिंदा विपक्षी नेताओं में शुमार हैं। वो भट्ट से भी विधायक बन चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र की समस्याओं व जनता की नब्ज को अच्छी तरह समझते हैं। देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

कुछ साल पहले संपत ने इनेलो छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। संपत को नलवा को अपनी नई कर्मभूमि बनानी पड़ी। वहां से भी विधायक बने। ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री रहते हुए फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में इनेलो के विधायक थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.