Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ में युवाओं, स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा पर विशेष फोकस: विज

26

चंडीगढ़:  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2025 का अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज प्रसारित हुआ, जिसमें उन्होंने हमेशा की तरह समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को जागरूक करने के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक जानकारियाँ साझा करते हैं।

अनिल विज आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने एवं देखने के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया और उनकी मेहनत, नवाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में हो रही उपलब्धियों की सराहना की।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च  की एडवाइजरी का उल्लेख करते हुए अनावश्यक एंटीबायोटिक के प्रयोग से बचने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना जांच-परीक्षण और चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है, क्योंकि इससे दवाओं का प्रभाव कम हो जाता है।

विज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सरकार द्वारा 1.10 लाख की अनुदान राशि दी जा रही है और लगभग इतनी ही लागत में सोलर सिस्टम स्थापित हो जाता है। एक बार सिस्टम लगने के बाद घर के बिजली बिल से लगभग मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने पात्र नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.