Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस...

जंक फूड खाने वाले सावधान, पैरों से कुचला जा रहा फ्रेंच फ्राइज, गंदगी देख फूड टीम भी हैरान

33

जबलपुर: खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने जबलपुर में एक फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की है. जहां खाद्य सुरक्षा टीम को फैक्ट्री में गंदगी की भरमार देखने मिली. गंदगी और काम में लापरवाही देखने के बाद खाद्य टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि जबलपुर में अब तक एक दर्जन से ज्यादा ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां खाने का रेडीमेड सामान बनाने वाली फैक्ट्रियां लापरवाही बरत रही हैं. इस बार मामला फ्रेंच फ्राइज बनाने वाली एक कंपनी का है.

जबलपुर जैनम फूड फैक्ट्री में छापा

फ्रेंच फ्राइज आपने कभी ना कभी जरूर खाए होंगे, लेकिन आपको बिल्कुल अंदाजा नहीं होगा कि इन्हें जिन फैक्ट्री में बनाया जाता है. उन कारखानों में हाइजीन का कितना ध्यान रखा जाता है? जबलपुर के जैनम फूड नाम की एक कंपनी पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा. यहां खाद्य विभाग की टीम को जो हालात देखने को मिले, वह किसी भी खाने वाले को परेशान कर सकते हैं.

गंदगी का अंबार देखने मिला

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि “यहां फ्लोर पर कच्चे फ्रांईन्स को सुखाया जा रहा था. उस फ्लोर पर लोग चप्पल पहनकर चल रहे थे और फ्रेंच फ्राइज ऊपर से भी लोग आ जा रहे थे. ऐसी स्थिति में इसे खाने लायक तो नहीं माना जा सकता. वहीं फैक्ट्री में एक खुले मैदान पर भी पॉलिथीन बेचकर माल सुखाया रहा था. यहां चारों तरफ डस्ट उड़ रही थी और इस बरामदे में कुछ कुत्ते भी घूम रहे थे. ऐसी स्थिति में थोड़ी सी भी हवा चलने पर धूल उड़कर आ सकती है.

फैक्ट्री को बंद करने का नोटिस

अधिकारी देवेंद्र दुबे का कहना है कि फैक्ट्री जिस पैमाने पर उत्पादन कर रही थी. उसके लिए फैक्ट्री को लाइसेंस के साथ रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी था. इसके साथ ही फैक्ट्री में कितना उत्पादन हो रहा है, कहां जा रहा है. इन सब चीजों का लेखा-जोखा होना जरूरी है, लेकिन यहां पर भी यह कारखाना लापरवाही बरत रहा था. फिलहाल इस कारखाने को बंद करने का नोटिस दिया गया है.

इस खाद्य सामग्री के निर्माण में फूड कलर का भी इस्तेमाल किया जा रहा था. यह फूड कलर भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि जो कंपनी सामान्य साफ सफाई का ध्यान नहीं रख रही रासायनिक रंगों का ही इस्तेमाल कर रही होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.