Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पामेड़ थाना इलाके के एर्रापल्ली गांव की घटना

25

बीजापुर: पामेड़ थाना इलाके के एर्रापल्ली गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है. पामेड़ थाना इलाके के एर्रापल्ली गांव में न नक्सलियों के स्मॉल एक्शन ग्रुप ने ग्रामीण की हत्या कर दी. हत्या में धारदार हथियारों का इस्तेमाल माओवादियों ने किया. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से माओवादी भाग निकले.

नक्सलियों ने की ग्रामीण बुदरा की हत्या

ग्रामीण की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. जिस ग्रामीण की हत्या हुई है उसका नाम बुदरा था. मृतक ग्रामीण गांव में खेती किसानी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालता था. शुक्रवार को जब ग्रामीण अपने घर में सो रहा था तब माओवादियों ने उसके घर पर दबिश दी. जैसे ही परिवार वालों ने घर का दरवाजा खोला नक्सली उसके घर में घुस आए. नक्सलियों ने बुदरा को पकड़कर घर से बाहर निकाला और उसकी नृशंस हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से भाग निकले.

पूर्व माओवादी था बुदरा, सरेंडर के बाद जी रहा था सामान्य जिंदगी

मृतक बुदरा पहले माओवादी रह चुका था. सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुआ था. बुदरा के सरेंडर से उसके घर वाले भी खुश थे. बुदरा की हत्या के बाद से इलाके में गम का माहौल है. हत्या के बाद से नक्सलियों के खिलाफ गांव वालों में गुस्सा भी है.

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए माओवादियों की तलाश जारी है. माओवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके में फोर्स के द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है.

मुखबिरी के शक में हत्या

माओवादियो ने ग्रामीण बुदरा की हत्या मुखबिरी के शक में की है ऐसा शुरूआती जानकारी में सामने आया है. हालाकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है. बुदरा की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है. पामेड़ पुलिस की टीम ने घटनास्थल से हत्या से जुड़े कई सबूत जुटाए हैं.

एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते दबाव में हैं नक्सली

माओवादियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों में घबराहट बढ़ रही है. इसी घबराहट का परिणाम है कि माओवादी अब ग्रामीणों की हत्या से भी बाज नहीं आ रहे हैं.

ग्रामीणों की हत्या से जुड़ी कुछ घटनाएं

  • 21 दिसंबर 2024(बीजापुर): कथित जनअदालत लगाकर एक ही परिवार के 2 लोगों की हत्या की.
  • 11 दिसंबर 2024(बीजापुर): फरसेगढ़ में 35 साल के युवक पर मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर दी.
  • 6 दिसंबर 2024(बीजापुर): बासागुड़ा थाना इलाके के तिम्मापुर गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या.
  • 8 दिसंबर 2024(बीजापुर): मद्देड़ इलाके के लोदेड़ गांव में 40 साल की महिला की हत्या की.
  • 12 नवंबर 2024(बीजापुर): पुलिस मुखबिर का आरोप लगाकर ग्रामीण माड़वी दुलारू की हत्या की.
  • 29 अक्टूबर 2024(बीजापुर): नक्सलियों ने 35 साल के ग्रामीण दिनेश पुजार की हत्या की.
  • 21 अगस्त 2025(कांकेर): जनअदालत लगाकर बिनागुंडा में ग्रामीण की हत्या.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.