Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

बिहार चुनाव: मेनिफेस्टो बनाने से पहले जनता के बीच में जाएगी BJP, निकालेगी सुझाव यात्रा, लेगी लोगों की राय

44

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. सूबे की सत्ता पर काबिज होने के लिए रणनीति बनाई जा रही है. वहीं सीट शेयरिंग पर भी मंथन जारी है. इस बीच बीजेपी ने चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पार्टी की घोषणापत्र समिति ने रविवार (5 अक्टूबर) से ‘सुझाव यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है. जो पार्टी के एजेंडे को अंतिम रूप देने की नींव रखेगी.

शनिवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि पार्टी 5 से 20 अक्टूबर तक राज्य के हर जिले में सुझाव यात्रा निकालेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी का ‘घर-घर जन संपर्क अभियान’ किसानों, छात्रों और महिलाओं सहित अन्य लोगों से फीडबैक लेगा ताकि लोगों की समस्याओं को समझा जा सके. उन्होंने इस व्यापक पहुंच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के अनुरूप बताया, जिसका लक्ष्य राज्य के 14 करोड़ लोगों से जुड़ना है.

रविवार से शुरू होगी सुझाव यात्रा’

वहीं बीजेपी प्रवक्ता सुरेश रंगुता ने कहा कि ‘सुझाव यात्रा’ का शुभारंभ रविवार (5 अक्टूबर) को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में होगा. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर फीडबैक पंजीकरण के लिए एक समर्पित वेबसाइट लॉन्च की जाएगी. फीडबैक जमा करने की सुविधा के लिए बाद में रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक चौकों पर QR कोड लगाए जाएंगे. इसके अलावा पार्टी इनपुट जुटाने के लिए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल सेवा का भी उपयोग करेगी.

पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी पार्टी

सुरेश रंगुता ने कहा कि पार्टी टेम्पो चालक संघ से लेकर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तक विभिन्न समूहों के साथ विचार-विमर्श करेगी. उन्होंने आगे कहा, ‘हम इस फीडबैक प्रक्रिया में किसी को भी नहीं छोड़ेंगे’. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी लोगों से फीडबैक लेने से पहले उन्हें पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी.

वहीं राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा ने बताया कि घोषणापत्र तैयार करने के लिए इतना व्यापक विचार-विमर्श राजनीतिक दलों में बेजोड़ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं और सुझावों से परिचित होकर उन पर प्रभावी ढंग से काम करना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.