Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

गाजा में सिर्फ भुखमरी से ही नहीं हो रही मौतें, आम बीमारियां भी ले रहीं जान…Lancet की रिपोर्ट में खुलासा

93

दो महीने बाद इजराइल हमास जंग को पूरे दो साल हो जाएंगे. पिछले 22 महीनों में गाजा खंडहर में तब्दील हो चुका है. 60 हजार से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं, लाखों घायल हैं. किसी की जान बमों ने ली तो किसी की भूख ने. लेकिन गाजा में मौत की कहानी यहीं खत्म नहीं होती. अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गाजा में आम बीमारियां भी जानलेवा बन चुकी हैं.

ये रिपोर्ट है- The Lancet की. रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में अब ऐसी बीमारियाँ फैल रही हैं जो एंटीबायोटिक दवाओं से भी ठीक नहीं हो रही हैं. रिपोर्ट कहती है कि ऐसा होने से लोगों में बीमारी ज्यादा दिनों तक रहेंगी, गंभीर होती जाएंगी और दूसरों में जल्दी फैलेगी और मौत का खतरा बढ़ता चला जाएगा.

Lancet की रिपोर्ट में क्या कहा गया है?

Lancet Infectious Diseases नाम की मेडिकल जर्नल में ये स्टडी पब्लिश हुई है. इस स्टडी की मानें तो अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इस जंग के बाद पहली बार ये सामने आया है कि गाजा में मल्टी-ड्रग-रेजिस्टेंट यानि कई दवाओं पर असर न करने वाले बैक्टीरिया का बड़ा प्रकोप है. इसे ऐसे समझिए कि बैक्टीरिया कई दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो गया है यानी बैक्टीरिया इतने ताकतवर हो गए हैं कि उन पर दवाइयों का असर नहीं हो रहा है. लिहाजा मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो जाता है.

ये स्थिति सिर्फ गाजा नहीं बल्कि आज दुनियाभर के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है. Lancet ने इस स्टडी के लिए गाजा के अल अहली हॉस्पिटल से 1300 से ज्यादा सैंपल लिए. ज्यादातर सैंपल ऐसे लोगों के थे जिनके जख्म हवाई हमलों या विस्फोट में हुए थे. इनमें से दो-तिहाई में ऐसे बैक्टीरिया मिले जो कई तरह की दवाओं से भी खत्म नहीं हो रहे थे.

तेजी से बढ़ सकता है खतरा

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने कहा है कि उन्हें गाज़ा में मेडिकल सप्लाई का स्टॉक रखने की अनुमति मिले, वरना हालात और बिगड़ेंगे. अभी गाजा में आधी से ज्यादा दवाइयाँ खत्म हो चुकी हैं, अस्पताल 240% से भी ज्यादा भरे हुए हैं, और केवल आधे ही अस्पताल और क्लिनिक आंशिक रूप से काम कर रहे हैं. रिसर्च टीम का कहना है कि अगर युद्ध, अस्पतालों और पानी के प्लांट पर हमले नहीं रुके, तो यह दवा-रोधी बीमारी का संकट और तेजी से बढ़ेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.