Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Video बच्चे की स्कूल फीस नहीं भर पाया पति पत्नी ने आग लगाकर जान दी

62

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला का बच्चे को पालने को लेकर पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच चल रही है। दोनों पति और पत्नी बच्चे के स्कूल फीस को लेकर परेशान थे।

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक, घटना इदरीस नगर की है। कालोनी में रहने वाली अन्नू ने घासलेट डालकर आग लगा ली थी। रात को उपचार के दौरान अन्नू की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अन्नू का बेटा संजीवनी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल फीस न भरने के कारण स्कूल से काल आ रहे थे। अन्नू का पति प्रहलाद से इसी बात पर विवाद हो गया था। गुस्से में अन्नू ने खुद पर घासलेट डालकर आग लगा ली। स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए लेकिन अन्नू की मौत हो गई।

पति-पत्नी में विवाद, ससुर की फालिया मारकर हत्या, बेटे-पत्नी पर जानलेवा हमला

मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पति ने ससुर की हत्या कर दी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। आरोपित ने बेटे और पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है। फालिया मारकर दोनों को गंभीर रुप से घायल कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित का नाम पवन मंडवाल है। कुछ दिनों पूर्व उसका पत्नी जमना बाई से विवाद हो गया था। नाराज होकर वह पिता के पास चली गई। गुस्से में पवन पांच अगस्त को ससुराल पहुंचा और पर फालिया से हमला कर दिया। पवन ने 12 साल के बेटे सागर को भी फालिया मारा। जमना बाई को सिर, गर्दन, बाएं हाथ पर लगी और सागर का पंजा कट गया। बेटे और नाती को बचाने आए सरदार पर भी पवन टूट पड़ा। उस पर भी आरोपित ने फालिया से वार किया। गंभीर अवस्था में तीनों को अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को सरदार की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.