Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

फरीदाबाद में राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग लीग में छाई कुरुक्षेत्र की छोरियां, 4 ने गोल्ड व 1 ने सिल्वर मेडल जीता

2

कुरुक्षेत्र : जिला कुरुक्षेत्र की पांच लड़कियों ने फरीदाबाद में हुई राज्य स्तरीय कीक बॉक्सिंग लीग में मेडल जीते हैं। इन पांच लड़कियों में से चार लड़कियों ने गोल्ड मेडल जीते हैं और एक लड़की ने सिल्वर मेडल जीता है। अब यह चारों गोल्ड मेडलिस्ट लड़कियां नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

बता दें कि नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक होगी। इन लड़कियों ने पूरे प्रदेश में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह लड़कियां कुरुक्षेत्र की स्टील मैन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।

स्टील मेन अमनदीप सिंह ने कहा कि वह कुरुक्षेत्र में एक एकेडमी चलते हैं और उस एकेडमी में लड़के लड़कियां दोनों को प्रशिक्षण देते हैं। उनकी एकडेमी की बहुत सारी लड़कियों व लड़कों ने मेडल जीते हैं। इसलिए वह युवाओं से अपील करते हैं कि अगर नशा करना है तो खेलों का नशा करो।

मेडल जीत कर आई लड़कियों ने कहा कि वह फरीदाबाद में कीक बॉक्सिंग लीग खेलने के लिए गई थी। उन्होंने कहा कि कंपटीशन बहुत ज्यादा मुश्किल था, क्योंकि पूरे हरियाणा से वहां पर बॉक्सर आए हुए थे और उनके साथ उनकी फाइट थी जिसमें उन्होंने मेडल जीता है और अब वह नेशनल स्तर पर खेलने के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.