Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारतीय महिला टीम ने जीती एक और सीरीज, शेफाली की तूफानी पारी ने किया श्रीलंका का काम तमाम

15

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया।  टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार चौथी टी20 सीरीज अपने नाम की। हरियाणा की रोहतक की शेफाली की तूफानी पारी ने श्रीलंका का काम तमाम किया।

तिरुअनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता तथा सबसे पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना पाई। भारत ने ये टारगेट 13.2 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए शेफाली ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 79 रनों की पारी खेली। वहीं प्लेयर ऑफ द मैच रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा की जोड़ी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के बल्लेबाजों को खेलने का मौका नहीं दिया। रेणुका ने चार, जबकि दीप्ति ने तीन विकेट झटके और श्रीलंका की टीम को 20 ओवर में 112/7 के स्कोर पर रोक दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.