Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

नाके पर पुलिस को चमका देकर फरार हो रहा था मोटरसाइकिल सवार, चैकिंग करने पर उड़े होश

28

लुधियाना: नाकाबंदी के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए नशा तस्करों ने पैदल ही मोटरसाइकिल को ले जाना शुरू कर दिया। बिना नंबर के मोटरसाइकिल को देख कर पुलिस को शक हुआ तो तलाशी लेने पर युवकों ने 4 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और मोटरसाइकिल भी चोरी का निकला। कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान मंगली टांडा अमनदीप सिंह उर्फ अमले व गांव रोड़ के रहने वाले कर्मजीत सिंह उर्फ हर्ष के रूप में की गई है। सब इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गंदे नाले वाली रोड़ की बैक साइड शराब के ठेका पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी तो उक्त आरोपी बिना नंबर के मोटरसाइकिल को पैदल ही लेकर आते हुए दिखाई दिए, मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं थी।

शक होने पर जब दोनों युवकों को रोक कर चेकिंग की गई तो आरोपियों से 4 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और जांच के दौरान मोटरसाइकिल भी चोरी का निकला। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पता लगाया जा रहा है और आरोपियों से पता किया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाकर किन इलाकों में बेचते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.