Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान

जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट तीन घायल

33

बैतूल। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सीताडोंगरी में जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सीताडोंगरी के सुनील नायक (25), चैन सिंह नायक (50) और अनिल नायक (22) निवासी सीता डोंगरी का बड़े पिता और उनके बेटों से खेत में मकान बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के भिड़ने के बाद बड़े पिता और उनके बेटों ने मिलकर तीनों के साथ लकड़ी से जमकर मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल होने वालों को चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घायल अनिल नायक ने बताया कि खेत में मकान बनाने को लेकर पहले भी दो बार विवाद हो चुका है। यह तीसरी बार विवाद हुआ है जिसमें हमारे बड़े पिताजी और उनके बेटों ने मिलकर लकड़ी से मारपीट की है। इसकी शिकायत चिचोली थाने में भी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.