Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्रिएटिविटी दिखाओ, इनाम पाओ”: मध्यप्रदेश में लोगो डिजाइन करने पर 5 लाख का कैश प्राइज, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

24

पिछले दिनों 1 अप्रैल 2205 को हुई मंत्री परिषद् की बैठक में पारित एक आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में सार्वजानिक बसों को सुचारु रूप से संचालित करने और प्रदेश में सार्वजानिक परिवहन सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना को स्वीकृति दी थी. इस योजना के तहत सार्वजानिक बस सेवाएं राज्य में नव गठित राज्य परिवहन उपक्रम के माध्यम से दी जाएगी.

इस मकसद से मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) का गठन किया गया था, ताकि प्रदेश में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी मार्गों पर संगठित, सुविधजनाक, सुरक्षित यात्री परिवहन सेवा के लिए आधुनिक तकनीकी से सुसज्जित बस सेवा मिल सके.

क्या है यह इस प्रतियोगिता?

लेटस क्रिएट अ लोगो MPYPIL की इस प्रतियोगिता में देश के कला एवं अन्य संकाय के विद्यार्थियों, फ्री लांसर कलाकारों, प्रोफेशनल एजेन्सियों को आमंत्रित किया गया है. LOGO डिजाइन करने वाले रचनाकार से सर्वाधिक महत्वपूर्ण अपेक्षा संस्कृत भाषा में टैगलाइन की जा रही है जैसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आदर्श वाक्य है “योगक्षेमं वहाम्यहम्” (Yogakshemaam Vahamyaham) जिसका अर्थ है”आपका कल्याण हमारी ज़िम्मेदारी है” या “मैं आपके हित और कल्याण का वहन करता हूं”.

प्रतियोगिता में भाग लेने की विधि

प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी को मध्यप्रदेश शासन की परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.transport.mp.gov.in में प्रकाशित किया गया है, जिसमे पुरस्कार की राशि, नियम एवं शर्तो के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन फॉर्म इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्रकाशित की गई है. प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतीक चिन्हों (लोगो) का चयन किया जाएगा जिसमे प्रथम पुरस्कार रू. 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार रू. 2 लाख एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में रू. 1 लाख रूपये की राशि दी जाएगी.

मध्यप्रदेश शासन की परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.transport.mp.gov.in में विस्तृत जानकारी के अलावा प्रतियोगीता में भाग लेने वाले आवेदक अपनी रचना ईमेल आईडी admin.mpypil@mp.gov. पर दिनांक 30 जनवरी 2026 , शाम 5 बजे तक भेज सकते है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.