Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लुधियाना में बिल्डिंग ब्रांच का बड़ा घोटाला, एटीपी और इंस्पेक्टर पर Action की तैयारी

29

लुधियाना: नगर निगम लुधियाना की बिल्डिंग ब्रांच में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना किसी मंजूरी के शोरूम का निर्माण कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद कमर्शियल सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया। अब इस मामले में एटीपी (असिस्टेंट टाउन प्लानर) और बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल के सामने स्थित सिमरजीत रोड पर करीब 2500 वर्ग गज में एक कमर्शियल शोरूम बनाया गया। हैरानी की बात यह है कि इस निर्माण के लिए न तो कोई नक्शा पास करवाया गया और न ही किसी तरह की आधिकारिक मंजूरी ली गई। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कमर्शियल सर्टिफिकेट जारी कर दिया। मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के निर्माण किया गया था और नियमों की खुलकर अनदेखी की गई। इसके बाद नगर निगम कमिश्नर आदित्य ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अब संबंधित एटीपी और इंस्पेक्टर के नाम रिकॉर्ड में दर्ज कर लिए हैं और सरकार को रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण और गलत तरीके से सर्टिफिकेट जारी करने के मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.