Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

पंजाब में 50 आतंकियों को किया गिरफ्तार, DGP गौरव यादव के हैरान करते खुलासे

28

जालंधर/चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2025 के दौरान पंजाब पुलिस ने राज्य भर में शांति एवं सद्भाव सफलतापूर्वक बनाए रखा। साथ ही आतंकवाद, अपराध नियंत्रण तथा नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के मोर्चे पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने पंजाबियों को संबोधित करते हुए बताया कि आई.एस.आई. प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल्स के खिलाफ सक्रिय कार्रवाई करते हुए राज्य की शांति भंग करने के सभी प्रयासों को विफल किया गया। इस दौरान 12 आतंकी घटनाओं का खुलासा किया गया तथा 50 मॉड्यूल सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनमें विभिन्न स्थानों पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले और एक पुलिस थाने पर आरपीजी हमला शामिल है। इसके अतिरिक्त पंजाब पुलिस ने सात अन्य आतंकी मॉड्यूल भी ध्वस्त किए।

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए डी.जी.पी. ने बताया कि आंतरिक सुरक्षा विंग ने वर्ष 2025 में कुल 19 मॉड्यूल्स का भंडाफोड़ करते हुए 131 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 9 राइफलें, 188 रिवॉल्वर/पिस्तौल, 12 आईईडी, 11.62 किलोग्राम आर.डी.एक्स., 54 हैंड ग्रेनेड, 32 डेटोनेटर, 4 रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड, एक डिस्पोज्ड रॉकेट लॉन्चर स्लीव, 2 टाइमर स्विच, 3 वॉकी-टॉकी सेट और 8 रिमोट कंट्रोल डिवाइस बरामद किए गए। राज्य में 1 मार्च 2025 को शुरू किए गए ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी। डीजीपी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 29,784 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 39,867 गिरफ्तारियां की गईं। इसके परिणामस्वरूप एक ही वर्ष में अब तक की सर्वाधिक 2,021 किलोग्राम हैरोइन बरामद की गई। इसके अलावा 26 किलोग्राम आईसीई, 698 किलोग्राम अफीम, 35,000 किलोग्राम पोस्त भूसा, 55.78 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 16.81 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी जब्त की गई।

डी.जी.पी. ने बताया कि वैज्ञानिक और पेशेवर जांच के चलते एनडीपीएस मामलों में 88 प्रतिशत की सजा दर हासिल की गई, जो देश में सर्वाधिक दरों में से एक है। वर्ष 2025 में निपटाए गए 6,728 मामलों में से 5,901 मामलों में दोषसिद्धि हुई। डी.जी.पी. ने बताया कि देश में जब्त की गई कुल हेरोइन का लगभग दो-तिहाई हिस्सा पंजाब से बरामद हुआ। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर एन.डी.पी.एस. गिरफ्तारियों में पंजाब की हिस्सेदारी 25त्न रही तथा कुल मामलों में लगभग 20 प्रतिशत मामले राज्य में दर्ज हुए। गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई : डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2025 में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और फील्ड यूनिट्स ने 416 गैंगस्टर/अपराधी मॉड्यूल्स का भंडाफोड़ करते हुए 992 गैंगस्टरों/अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 620 हथियार और 252 वाहन बरामद किए गए।

विदेशों में बैठे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में रेड नोटिस और ब्लू नोटिस जारी करने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस वर्ष 11 रेड नोटिस और 2 ब्लू नोटिस जारी किए गए। कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई की जियो-लोकेशन कर उसे डिपोर्ट करवाया गया। वहीं, आतंकी गतिविधियों में शामिल परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को भी 2025 में भारत लाया गया। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में 2024 की तुलना में प्रमुख अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। हत्या : 8.7 प्रतिशत की कमी (745 से 680), अपहरण/अगवा : 10.6 प्रतिशत की कमी (1770 से 1583), स्नैचिंग :19.6 प्रतिशत की कमी (2321 से 1866), चोरी : 34.3 प्रतिशत की कमी (6714 से 4410), डायल-112 ईआरएसएस के उन्नयन हेतु वित्त वर्ष 2025-26 में 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। अब तक 46.14 लाख कॉल्स को संभाला गया है और औसत प्रतिक्रिया समय 25 मिनट से घटकर 11 मिनट से कम हो गया है।, साइबर अपराध के मामलों में 418.29 करोड़ रुपए की ठगी में से 79.96 करोड़ रुपए की राशि पर लियन मार्क किया गया, जो 19% से अधिक है और देश में चौथा सर्वोच्च स्थान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.