Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने ली बैठक

27

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आज भोपाल में भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी जमा हुए हैं। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पहली बड़ी बैठक बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चल रही है। मप्र भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक दोपहर में प्रारंभ हुई।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं संवाद केंद्र राष्ट्रीय प्रभारी श्री @sunilbansalbjp, प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @HitanandSharma ने लोकसभा संवाद केन्द्र के संयोजक व सह संयोजक की बैठक की।

 

इस बैठक में मध्‍य प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा और मुख्‍यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद हैं। इसमें सभी जिलाध्यक्ष, जिलों के प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रदेश व जिला टोली की बैठक होगी।

पार्टी की ओर से इस योजना के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल मार्गदर्शन करेंगे। साथ काल सेंटर प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक भी रखी गई है।

राष्‍ट्रीय महासचिव सुनील बंसल आज भोपाल पहुंच गए। उनकी एक अन्‍य राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात हुई। विजयवर्गीय आज दिल्‍ली रवाना हुए हैं। बंसल के साथ ही नपो एप के राष्‍ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल भी आए हैं। मध्‍य प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने दोनों का स्‍वागत किया।

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में तीन बैठकें रखी गई हैं। सुबह से लोकसभा काल सेंटर प्रभारी सह प्रभारी की बैठक के बाद प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रदेश व जिला टोली बैठक और फ‍िर प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री बैठक है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.