Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar Crime News: हिसार में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, हथियार के साथ पकड़ी गई महिला Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम 2 साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारों ने ऐसे की थी पूरी साजिश...अब हुआ खुलासा Cyber Fraud: कंपनी का मालिक बनकर अकाउंटेंट से कराए लाखों रुपए ट्रांसफर, दो शातिर ठग गिरफ्तार Sunil Jaglan News: सुनील जागलान का 'सरपंच गाइडेंस सेंटर' ग्रामीण भारत में ला रहा बदलाव, जानें कैसे ब... Traffic Advisory: कल घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर रहेगी वाहनों की No Entr... Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द कम होंगे बिजली के दाम, सीएम ने दी मंजूरी Crime News: फिरौती न देने पर 42 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार Punjab Crime News: प्रेम प्रसंग में अंधी हुई मां, दो मासूम बच्चों को चूहे मारने वाली दवा देकर मार डा... Jalandhar: लक्की ओबरॉय हत्याकांड में नया मोड़, एक और नाम आया सामने, खुले बड़े राज

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी सौगात, SBI से एमओयू

7

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नियमित सरकारी कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा कदम उठा रही है. साय सरकार और एसबीआई के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा.

बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक का बीमा कवर

एमओयू के अनुसार कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा, एक करोड़ रुपए का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा, 80 लाख रुपए का आंशिक दिव्यांगता बीमा और 10 लाख रुपए का समूह जीवन बीमा दिया जाएगा. खास बात यह है कि इन सभी बीमा सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा. इसके अलावा एसबीआई रुपे कार्ड पर 1 करोड़ रुपए के बीमा कवर में अतिरिक्त 10 लाख रुपए का लाभ भी मिलेगा. स्वास्थ्य बीमा टॉप-अप जैसी सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी.

राज्य सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार ठोस फैसले ले रही है. एसबीआई के साथ यह एमओयू कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

यह समझौता कर्मचारियों को आर्थिक जोखिम से बचाने की दिशा में अहम पहल है-ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़

22 दिसंबर को हुआ एमओयू

यह एमओयू 22 दिसंबर 2025 को वित्त सचिव की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस समझौते से राज्य के नियमित कर्मचारियों को न सिर्फ बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि दुर्घटना या आकस्मिक स्थिति में उन्हें और उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत भी सुनिश्चित होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.