Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

Traffic Advisory: कल घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर रहेगी वाहनों की No Entry

32

गुड़गांव: अगर आप भी वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हो तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने गुड़गांव के इस रूट पर रविवार को वाहनों की नो एंट्री की है। इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। तावडू में होने वाली रैली के मद्देनजर वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए यह रूट डायवर्जन प्लान किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता एएसआई विकास वर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को तावडू में रैली का आयोजन किया जा रहा है। जो सुरक्षा की दृष्टि व यातायात के सुचारू संचालन बनाए रखने के लिए रविवार 15 फरवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक सोहना से तावडू की ओर जाने वाले भारी वाहन चालकों का जाना पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। जो वाहन चालक पलवल सड़क मार्ग से सोहना तावडू की ओर जाना चाहते हैं वह सभी मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते KMP का प्रयोग करके जाएंगे, ठीक इसी प्रकार जो वाहन चालक फरीदाबाद से वाया सोहना, तावडू की ओर जाना चाहते हैं वे सभी मुंबई एक्सप्रेसवे और KMP का इस्तेमाल करके अपने अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकते हैं। उपरोक्त समयानुसार सोहना शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.