Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Protest: रिम्स और सदर अस्पताल में चिकित्सकों का महाजुटान, स्वास्थ्य सुरक्षा और डीएसीपी लाग... AI and Future of Work: अंतर-संसदीय संघ के 153वें सत्र में बोलीं सांसद लता वानखेड़े, 'एआई के उपयोग मे... MP Politics: हाईकोर्ट के फैसले के बाद गरमाई सियासत, समाजवादी पार्टी ने की प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण... शराब की दुकानों पर उम्र की अनिवार्य जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र के जवाब न देने पर जताई न... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी और ममता बन... Delhi Water Supply Management: दिल्ली में वाटर सप्लाई नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए नई पहल, 'इंटेलि... Delhi High Court Notice on Analog Paneer: 'एनालॉग पनीर' की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका पर दिल्ली हा... Auraiya Crime News: कुत्ते को पीटने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, औरैया में दिल दहला ... Nalasopara Gym Trainer Case: नालासोपारा में जिम ट्रेनर आरिफ शेख पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने क... Bhagwant Mann Statement on Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान...

2 साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारों ने ऐसे की थी पूरी साजिश…अब हुआ खुलासा

30

यमुनानगर: यमुनानगर में पुलिस ने दो साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। मामला यमुनानगर की गोल्डनपुरी कॉलोनी का है, जहां बिहार निवासी अजय की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने उस समय पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया और लगातार जांच जारी रखी।

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अजय की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस के अनुसार, अजय की पत्नी कोमल ने अपनी सहेली सोनम और मुख्य आरोपी अमित के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले अजय के सिर पर ई-रिक्शा की लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से आरोपियों ने शव को जला दिया, ताकि यह मामला हादसा प्रतीत हो। पुलिस ने इस मामले में पहले ही पत्नी कोमल और उसकी सहेली सोनम को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी राजीव मिगलानी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी और आरोपियों ने इसे अंजाम देने से पहले कई बार योजना बनाई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि हत्या में इस्तेमाल किए गए अन्य साक्ष्य और घटनाक्रम से जुड़े पहलुओं की गहन जांच की जा सके।

 डीएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस इस मामले में सभी तकनीकी साक्ष्यों को जुटाकर अदालत में मजबूत चार्जशीट पेश करेगी, ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई से दो साल पुरानी हत्या की गुत्थी सुलझ गई है और पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.