Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ...

राहुल गांधी तक लेकर जाएंगे बीएसपी का मुद्दा, मैं मर भी जाऊं तो बसाहट रहेगी जिंदा : देवेंद्र यादव

22

भिलाई : बीएसपी प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों और अधिकारियों के हक के लिए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव अनशन में बैठे हैं.सिविक सेंटर में उपवास आंदोलन धीरे-धीरे करके व्यापक रुप लेता जा रहा है. उपवास स्थल पर तीसरे दिन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और विधायक देवेंद्र यादव से चर्चा की. उपवास स्थल पर बीएसपी के जीएम आईआर जे.एन. ठाकुर, अतुल नौटियाल, श्रीनिवास सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने देवेंद्र यादव को बताया कि उनकी मांगों के लेकर प्रबंधन क्या कुछ कर रहा है .

डीआईसी से मुलाकात का दिया गया प्रस्ताव
बीएसपी प्रबंधन ने एक घंटे तक विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की.इस दौरान प्रबंधन ने देवेंद्र यादव को आश्वासन दिया कि डीआईसी से मुलाकात का प्रस्ताव रखा गया है. डीआईसी का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है, इसलिए दो दिनों के भीतर उनसे मुलाकात संभव हो पाएगी. विधायक ने बताया कि जब तक ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका उपवास और आंदोलन जारी रहेगा.

‘राहुल गांधी के संज्ञान में लाया जाएगा मुद्दा’

देवेंद्र यादव ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन के प्रतिनिधियों के पास फैसले लेने का पूरा अधिकार है, लेकिन वे लगातार जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं मर भी जाऊं तो बीएसपी का निजीकरण नहीं रुकेगा, लेकिन भिलाई की बसाहट को जिंदा रखना है.शहर को बचाने के लिए यह आंदोलन जारी रहेगा.

आपको बता दें कि उपवास स्थल पर बड़ी संख्या में बीएसपी कर्मचारी, अधिकारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे और विधायक के समर्थन में नारेबाजी की. आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा. फिलहाल प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की अगली बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.