Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मासिक शिवरात्रि 11 दिसंबर को, सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ बन रहे 3 संयोग, ऐसे करें भगवान शिव की पूजा

28

इंदौर। हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव की आराधना के लिए हर माह मासिक शिवरात्रि भी मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में मासिक शिवरात्रि 11 दिसंबर को मनाई जाएगी। मासिक शिवरात्रि हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है और इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर यदि भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

11 दिसंबर को बनेंगे 3 शुभ योग

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, 11 दिसंबर को मासिक शिवरात्रि पर दुर्लभ सुकर्मा और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 दिसंबर को सुबह 07.10 बजे शुरू होगी और मिनट 12 दिसंबर को सुबह 06.24 बजे खत्म होगी।

सर्वार्थ सिद्धि योग

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के अनुसार, मासिक शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 12.14 बजे होगा, जो 12 दिसंबर तक सुबह 7.04 बजे तक रहेगा। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

सुकर्मा योग

इसके अलावा मासिक शिवरात्रि के दिन ही रात को 8.59 बजे से सुकर्मा योग निर्मित होगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.53 से शुरू होगा और 12.35 बजे तक रहेगा। गोधूलि बेला संध्याकाल 05.22 बजे से लेकर 05.50 बजे तक रहेगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.