Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बीजापुर में बड़ा नक्सल ऑपरेशन, उसूर में माओवादियों का मिला बड़ा डंप, कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा में 2 IED किया डिफ्यूज

20

बीजापुर: बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र से सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी और ताड़पाला घाटी क्षेत्र के दुर्गम जंगलों में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों का एक बड़ा डंप बरामद किया गया है. जिसे जमीन के अंदर छुपा कर रखा गया था. इस संयुक्त कार्रवाई में जिला बल, कोबरा 204 और सीआरपीएफ 196 की टीम शामिल रही.

उसूर में मिला माओवादी डंप

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षा बलों को सघन तलाशी के दौरान उसूर अंतर्गत FOB ताड़पाला घाटी क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों का एक बड़ा डंप बरामद हुआ है. इस डंप में हथियारों की मरम्मत में उपयोग आने वाले भारी उपकरण, बीजीएल सेल निर्माण की सामग्री, बीजीएल टेल, स्टील प्लेट, स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर सहित अन्य तकनीकी उपकरण बड़ी मात्रा में मिले हैं.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि माओवादी इन सामग्रियों का उपयोग हथियारों की मरम्मत, विस्फोटक तैयार करने और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश के लिए कर रहे थे.

कर्रेगुट्टा में 2 आईईडी डिफ्यूज

एसपी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी इलाके में माओवादियों के लगाए 2 प्रेशर IED का भी पता चला. खतरे को भांपते हुए कोबरा 204 की बम निरोधक दस्ता (BDD) टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने दोनों प्रेशर IED को पूरी सावधानी और सुरक्षित तरीके से वहीं नष्ट कर दिया. इस कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि या बलों को नुकसान होने से बचा लिया गया.

सुरक्षा बलों की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई- जितेंद्र यादव, बीजापुर एसपी

बीजापुर में जारी है नक्सल ऑपरेशन

सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि बीजापुर में नक्सल उन्मूलन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. दुर्गम जंगलों और पहाड़ी इलाकों में सघन सर्चिंग के माध्यम से माओवादियों के ठिकानों, डंप और विस्फोटक सामग्री को लगातार नष्ट किया जा रहा है, इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.