Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर...

चिरायु योजना: कोरिया जिले में 25 हजार बच्चों की जांच, जानिए कितनी अहम है ये योजना

31

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में चिरायु योजना के तहत बच्चों का इलाज किया जा रहा है. यहां एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर और जिला अस्पताल बैकुंठपुर कोरिया ने निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर लगाया. इस शिविर में 65 सस्पेक्टेड बच्चों का हेल्थ चेकअप हुआ.

12 वर्ष तक के बच्चों का चेकअप

एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमंता शेखर पाढ़ी ने बताया कि बच्चों में हृदय रोग के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है. शिविर में आंगनबाड़ी और स्कूल दोनों में 12 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है. जागरूकता बढ़ने से अब लोग चेकअप करवा रहे हैं और हृदय रोग डिटेक्ट हो रहा है.

बच्चों में ये लक्षण हैं तो उसे नजरअंदाज न करें

⦁ तेज सांस चलना

⦁ अत्यधिक थकान और कमजोरी

⦁ त्वचा या होठों पर नीलापन

⦁ अच्छे से स्तनपान न करना

⦁ पसीना आना

⦁ स्तनपान करते समय सांस चढ़ना

⦁ कोरिया में चिरायु योजना

कोरिया जिले में स्वास्थ्य टीमें कर रहीं चेकअप

कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि चिरायु योजना के तहत जिले में 6 स्वास्थ्य टीमें बनाई गई है. यह सभी टीमें आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में बच्चों का हेल्थ चेकअप कर रही हैं.

अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग 19000 बच्चे समेत लगभग 25000 बच्चों का चेकअप किया जा चुका है. पेरेंट्स से अपील है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी समस्या के लिए तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें- चंदन त्रिपाठी, कलेक्टर

बच्चों का ऑपरेशन

कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि पिछले साल भी नि:शुल्क 4 बच्चों का ऑपरेशन हुआ था. वे स्वस्थ हैं. शिविर में सभी पेरेंट्स को जागरूक किया गया है ताकि वे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.

चिरायु योजना का उद्देश्य

चिरायु योजना का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है. इस योजना के तहत बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं. बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति उनके पेरेंट्स में जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.