हरदा। करणी सेना ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जनक्रांति न्याय आंदोलन किया। इनमें से जिला प्रशासन ने एक मांग पूरी की। शेष 20 मांगों को लेकर करणी सेना ने राजनीतिक दल बनाकर विधानसभा और लोकसभा में अपने प्रतिनिधि भेजने का निर्णय लिया है। जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराकर पार्टी की भव्य घोषणा की जाएगी।
हरदा जिले में करणी सेना के जनक्रांति न्याय आंदोलन में जिला प्रशासन ने 5 पुलिस कर्मियों को भोपाल PHQ भेजा और 21 सूत्रीय मांगों में से एक मांग पूरी की। शेष मांगें राज्य और केंद्र सरकार द्वारा पूरी करने के लिए भोपाल और दिल्ली भेज दी गई हैं।
आंदोलन समाप्त करते हुए जीवन सिंह शेरपुर ने मंच से राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। जीवन सिंह का कहना है कि सरकार हर बार हमें धोखा देती है, लेकिन अब हम अपना राजनीतिक दल बनाकर विधानसभा और लोकसभा में सदस्य जिताकर जनहित में सारी मांगें पूरी करेंगे।
राज शेखावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना; महिपाल सिंह मकराणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपूत करणी सेना; और जीवन सिंह शेरपुर, राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने मंच पर एक साथ खड़ा करके पूरी करणी सेना का एकीकरण किया।इस एकीकरण के तहत महिपाल सिंह मकराणा राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे और उनकी अध्यक्षता में सभी करणी सेना काम करेगी। जीवन सिंह शेरपुर को जूस पिलाकर उनका व्रत तोड़वाया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.