Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

खैरागढ़ में CF बटालियन कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, जांच जारी

21

खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के आख़िरी छोर में बेस घाघरा गांव में स्थित एक बटालियन कैंप में तैनात जवान की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मृत जवान को सोमवार तड़के जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल की मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है।

मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के खैरागढ़ पहुंचने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी के पकड़े जाने की भी जानकारी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गोली कैसे चली, यह हादसा था या किसी आपसी विवाद का परिणाम—इन सभी पहलुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना के बाद कैंप और आसपास के इलाके में हलचल का माहौल है। पुलिस व संबंधित सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं। आधिकारिक बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले को संवेदनशील मानते हुए सतर्कता बरत रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.